Jilla-News

सहारनपुर- गैस,डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर – पिछले कुछ समय से पेट्रोल,डीज़ल के साथ साथ रसोई गैस दामों में इजाफा हो रहा है जिसके चलते विपक्षी दलों निशाने केंद्र सरकार है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ी गैस ,डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन ।

सदन से लेकर सड़क तक बढ़ी गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करती जा रही है,यदि इसी प्रकार से गरीब लोग लोगों की रसोई का खर्चा बढ़ता रहा तो लोगों का खाना बनाना व खाना भी दुर्लभ हो जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक यदि गैस,डीजल व पेट्रोल की कीमतों में केंद्र सरकार कोई कमी नहीं की तो प्रदर्शन करेगी।एक तरफ कच्चा तेल सस्ता होता जा रहा है तो केंद्र सरकार द्वारा इन कीमतों में कोई कमी क्यों नहीं की जा रही।

Related Articles

Back to top button