Bollywood NewsMovie

Tiger 3 के टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर सामनें आया ये बड़ा अपडेट

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित किस्त ‘टाइगर 3’ दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, वहीं फिल्म से जारी किया जा चुका टाइगर का मैसेज, ट्रेलर और स्टारकास्ट का लुक फैंस के उत्साह को बढ़ाए हुए है।

जहाँ इसी कड़ी में बड़े पर्दे पर ‘टाइगर 3’(Tiger 3 Movie) को पहले दिन देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, वहीं मूवी की एडवांस टिकट बुकिंग की तारीख सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार महज 9 दिन बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ को देखने के लिए अपनी टिकट बुक करने का मौका मिलेगा।

बता दें टाइगर (Tiger 3 Movie) के रूप में सलमान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी वाली इस किस्त की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक सप्ताह पहले 5 नवंबर, 2023 को शुरू होगी, यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

संबंधित खबरें

Related Articles

Back to top button