Jilla-News

Lucknow News : भाजपा विधायक की पत्नी लापता , तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के सुल्तानपुर के लंभुआ से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी अचानक लखनऊ स्थित अपने आवास से लापता हो गई हैं. इस मामले में विधायक की बेटी ने गाजीपुर थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसके बाद लखनऊ पुलिस विधायक की पत्नी पुष्पा वर्मा की तलाश में जुट गई है.

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि लखनऊ के गाजीपुर के सेक्टर-8 में बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा का घर है. जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद विधायक की बेटी पंकज कुमार ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी.

इस पर बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे. इसी बीच पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी. बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने आज दोपहर डीसीपी से मुलाकात की और अपनी पत्नी को बरामद करने में मदद मांगी.

Related Articles

Back to top button