Posted By : Admin

अदिति सिंह के बागी तेवर ट्विटर से हटाया कांग्रेस पार्टी का नाम

लखनऊ – कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस हटा दिया है। उनके परिचय में अब केवल रायबरेली सदर विधानसभा से विधायक होने का उल्लेख है। इससे पहले उनके परिचय में कांग्रेस विधायक का उल्लेख था।

रायबरेली सदर से कांग्रेस के टिकट पर 2017 में पहली बार विधायक बनीं अदिति सिंह की गिनती गांधी परिवार के नजदीकियों में होती थी। अदिति सिंह ने 2 अक्तूबर को हुए विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लिया था जबकि कांग्रेस ने इसमें भाग न लेने के लिए व्हिप भी जारी किया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के यहां उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए याचिका दे रखी है।

Share This