National-News

मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए गए ,आदेश कुमार गुप्ता नए अध्यक्ष

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है. उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष चुना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में उतरी थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था तभी से मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति थी.

भाजपा ने दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है. उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है. तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई.

Related Articles

Back to top button