मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

डिप्टी सीएम केशव ने अयोध्या धाम को स्वच्छ करने की संभाली कमान , PM के दौरे को लेकर कर रहे कैंप

डिप्टी सीएम केशव ने अयोध्या धाम को स्वच्छ करने की संभाली कमान , PM के दौरे को लेकर कर रहे कैंप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के आह्वान के अनुरूप सामूहिक रूप से एकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए पिछले 3 दिनों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी तथा पार्टी के जिला से लेकर बूथ तक पदाधिकारियों ने जहां जन्मे राम स्वच्छ अयोध्या धाम अभियान चला रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुये खुद हाथों में झाड़ू थामी थी तो पूरे देश ने हाथ में झाड़ू थाम लिया था।


आज इसी क्रम में हम सभी ने सफाई के प्रति अयोध्यावासियों तथा असंख्य श्रद्धालुओं में जागरूकता और सकारात्मक सोच लाने का प्रयास किया और पूरे अयोध्या धाम में यह अभियान एक जन-आंदोलन में बदल चुका है।
25 दिसंबर को स्वच्छता अभियान लता मंगेशकर चौक तथा श्री राम मंदिर जन्मभूमि के निकट साफ सफाई कर कूड़े को निस्तारित किया गया। इसी तरह 26 दिसंबर को राम की पैड़ी तथा सरयू घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। सरयू के घाटों पर जाकर श्रद्धालुओं से सरयू मैया को साफ सुथरा रखने का आवाहन किया गया। आज 27 दिसंबर को अशर्फी चौराहे तथा आसपास के क्षेत्र को साफ सफाई में सभी ने अपना श्रमदान दिया।


इस तीन दिवसीय अभियान जो की आगे भी जारी रहेगा साथ ही हर वार्ड के सदस्य इस जन आंदोलन में भाग ले रहे हैं और अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बना रहे है! अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं ने भी जहां जन्मे राम स्वच्छ अयोध्या धाम अभियान में भाग ले रहें हैं और नहाने के बाद घाटों, दर्शन के बाद पुष्प, पॉलिथीन इत्यादि को उचित स्थान पर निस्तारित कर रहे हैं।
अयोध्या धाम को साफ सुथरा रखने के लिए अयोध्या वासियों ने भी कमर कस ली है अब वह अपने घर की नहीं घर के सामने तथा आसपास में भी साफ सफाई कर रहे हैं और इस जन आंदोलन में भाग ले रहे हैं।
अयोध्या वासियों सहित असंख्य राम भक्तों का सपना अब साकार होने वाला है 22 जनवरी को प्रभु श्री राम आने वाले हैं। अनेक प्रकार के सुंदर-मंगल साज सजाए गए है
रामराज की तरह सज रही अयोध्या में एंट्री करते ही श्रद्धालु सनातन कल्चर में डूब रहे हैं. वहीं दीवारें भी अलग-अलग कलाकृतियों से सजाई जा रही हैं. स्वच्छ अयोध्या के इस संदेश को जन-जन तक, हर घर तक पहुंचाकर इस जन आंदोलन को आगे बढ़ाना है!

कैबिनेट व अयोध्या प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा0 प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, मा0 राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, मा0 प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा जी, मा0 जिलाध्यक्ष गण श्री संजीव सिंह जी व श्री कमलेश श्रीवास्तव जी , मा0 सांसद श्री लल्लू सिंह जी, मा0 महापौर श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह जी, मा0 विधायक गण श्री रामचंद्र यादव जी, श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी व डा0 अमित सिंह चौहान जी, पूर्व मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी, जिला पार्टी पदाधिकारी गण तथा मंडल से लेकर बूथ के अधिकारी की उपस्थिति रही।

Share This
अगला लेख → पीएम मोदी के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित होग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun