मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आखिर कौन देता है ‘तूफानों’ के नाम

आखिर कौन देता है ‘तूफानों’ के नाम

नई दिल्ली – इस वक्त चक्रवात ने देश के कई हिस्सों में काफी उथल पुथल मचा रखी है। हाल ही मे बंगाल और ओड़िसा में आये अम्फान तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई वही अब निसर्ग गुजरात और महाराष्ट्र में दस्तक दे रहा है। लेकिन जब कोई तूफान आता है तो उसे एक अलग नाम से जाना जाता है जो कि काफी अनोखा होता है। लेकिन इन नामो को दिए जाने के पीछे क्या कारण होता है ये हम आपको बताते है

हिंदमहासागर में हर साल अलग-अलग तरह के चक्रवाती तूफान आते रहते हैं। इन तूफानों का असर 8 देशों (भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, श्रीलंका और थाइलैंड) पर पड़ता है। इसलिए साल 2000 से ऐसी परंपरा शुरू हुई थी कि ये सभी आठ देश अपने-अपने हिसाब से तूफानों का नामकरण करेंगे।

साल 2004 में सभी आठ देशों के बीच तूफानों के नाम रखे जाने को लेकर सहमि‍त बनीं। सभी देशों द्वारा कुल 64 नाम चुने गए हैं। इनमें सभी देशों ने अपनी तरफ से आठ नाम दिए हैं। इन नामों की सूची World Meteorological Organization के पास सुरक्षित रखी गई है जिसका मुख्यालय जेनेवा में है। अब हिंदमहासागर में जब भी कोई तूफान आता है तो WMO सीरियल के आधार पर उस लिस्‍ट में आने वाले नाम पर तूफान का नाम रख देता है।

जब तूफानों के नाम देने की बारी आयी तो भारत की तरफ से जो आठ नाम दिए वो है अग्नि, आकाश, बिजली, जल, लहर, मेघ, सागर और वायु ,वहीं पाकिस्तान ने बड़े ही दिलचस्प नाम दिए। पाक की ओर से फानूस, लैला, नीलम, वरदाह, तितली और बुलबुल के अलावा 2 और नाम दिए हैं तो वहीं बांग्लादेश ने नाम दिया था Fani जिसने अभी हाल ही में खूब तबाही मचाई थी इसका वहां उच्चारण फोनि किया जाता है।

Share
अगला लेख → पति नहीं कर सकता पत्‍नी की कॉल रिकॉर्ड

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *