मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP STF ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में किया ढेर

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कोतवाली देहात इलाके में एसटीएफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया मारा गया.

माफिया विनोद उपाध्याय के सिर पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस को जमीन पर कब्जा करने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में उसकी तलाश थी. मुठभेड़ में विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महराजगंज, अयोध्या के निवासी थे। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफियाओं की सूची में शामिल विनोद कुमार पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.

Share
अगला लेख → महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *