मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

IAF : कारगिल में पहली बार रात में कराई सी-130जे विमान की सफल लैंडिंग

IAF : कारगिल में पहली बार रात में कराई सी-130जे विमान की सफल लैंडिंग

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) को बड़ी कामयाबी मिली है। वायुसेना ने अपने C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान को रात में कारगिल हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंड कराया है। इस दौरान वायुसेना के गरुड़ कमांडो को भी सुपर हरक्यूलिस विमान से कारगिल भेजा गया था.

यह कमांडो की ट्रेनिंग का भी हिस्सा था कि आपात स्थिति में उन्हें कैसे जल्द से जल्द अग्रिम मोर्चे पर तैनात किया जा सकता है। गरुड़ कमांडो फोर्स वायु सेना की एक विशेष सेना है। वायुसेना ने लैंडिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऊंचाई पर कठिन परिस्थितियों में विमान की लैंडिंग हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में कारगिल जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाके में सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग एक बड़ी सफलता है.

इससे पहले वायुसेना के पायलटों ने उत्तराखंड के धरासू में एक सुपर हरक्यूलिस विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराया था। गौरतलब है कि यह लैंडिंग चुनौतीपूर्ण मौसम में की गई। लैंडिंग धरासू में की गई, ये 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जगह है. C-130J सुपर हरक्यूलिस संयुक्त राज्य अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा निर्मित एक परिवहन विमान है, जो वायु सेना के 12वें बेड़े का हिस्सा है। उन्हें साल 2011 में वायुसेना में शामिल किया गया था।

Share
अगला लेख → भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री थी श्री देवी , जानें जिदं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *