मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

होटल-रेस्टोरेंट्स में जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल

होटल-रेस्टोरेंट्स में जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के बीच आठ जून से शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थलों के साथ होटल और रेस्टोरेंट्स खोलने के आदेश दे दिए गए है . रेस्टोरेंट्स में घुसने और बाहर आने को लेकर कायदे कानून बना दिए गए हैं. सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं.

होटल में लक्षमुक्त कर्मचारियों और लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. कस्टमर से भुगतान के लिए डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना होगा
विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास बिन्दु होने चाहिए ग्राहक की यात्रा और चिकित्सा स्थिति का उचित रिकॉर्ड सुनिश्चित करना होगा.
होटलों में सामान को कमरे में पहुंचाने से पहले संक्रमणमुक्त किया जाना चाहिए. आगंतुकों और कर्मचारियों के बीच रूम सर्विस के लिए फोन पर बात होनी चाहिए.

रेस्टोरेंट जाने वालों को एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी होगा वही बिना फेस मास्क के रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
रेस्टोरेंट में इंतजार करते वक्त बीच बीच में हाथ धोते रहना होगा रेस्टोरेंट के स्टाफ को हाथ और मुंह ढककर काम करना होगा.शेफ हो, वेटर हों या अन्य कर्मचारी हों, सभी को नियमों का पालन करना होगा. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में उम्रदराज स्टाफ को फ्रंटलाइन में नहीं रख सकते.रेस्टोरेंट को पूरा भरने की मंजूरी नहीं है. रेस्टोरेंट की सिर्फ 50 फीसदी सीटों को ही भरा जा सकेगा.

65 साल से ज्यादा आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को आवश्यक कामों और स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों के अलावा अन्य परिस्थितियों में घर पर रहने को सलाह.

Share
अगला लेख → मंदिर में नहीं बटेगा प्रसाद, नमाज़ के दौरान 6 फुट की दूरी जर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *