मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP: वीर जवानों का हुआ वीरता पदक से सम्मान, जमीन पर डेयरडेविल्स ने दिखाए करतब तो आसमान में छाए पैराट्रूपर्स और सेना के विमान

UP:  वीर जवानों का हुआ वीरता पदक से सम्मान, जमीन पर डेयरडेविल्स ने दिखाए करतब तो आसमान में छाए पैराट्रूपर्स और सेना के विमान

लखनऊ मध्य कमान की तरफ से 15 जनवरी को सेना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत 13 जनवरी से 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर पर हुई. पहले दिन शनिवार को सेना के उन वीर जवानों को वीरता पदक प्रदान किया गया जिन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की रक्षा की. जमीन में जहां डेयरडेविल्स और सेना की परेड की कदमताल दिखी तो आसमान से पैराट्रूपर्स नीचे उतरे और सेना के विमान छा गए. इस मौके पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल एनएस राजा सुब्रह्मणी उपस्थित रहे. उन्होंने सेवा के जवानों का मनोबल बढ़ाया. लखनऊ छावनी स्थित 11 जीआरआरसी में मध्य कमान के अलंकरण समारोह में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल एनएस राजा सुब्रह्मणी ने कहा कि सूर्या कमान हर चुनौती का सामना करने को तैयार है.

आठ जांबाजों को वीरता पदक और अन्य सम्मान देते हुए उन्होंने कहा कि आज वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पुरस्कार और यूनिट प्रस्तस्ति पत्र सम्मान समारोह में वीर गति प्राप्त सैनिकों को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. वीर नारियों की शक्ति और संकल्प को नमन करते हैं. मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने वीर जवानों का दर्द महसूस नहीं किया जा सकता. भारतीय सेना हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी.
ये पुरस्कार आपकी बहादुरी, लगन, निष्ठा का उदाहरण है. बीता हुआ साल भारतीय सेना के लिए चुनौती से भरा था. हमारे जवानों ने चुनौती का डटकर सामना किया है. फौज ने आंतरिक मुश्किलों का डटकर सामना किया.
पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो या मैदानी इलाके में बाढ़ आए, सूर्या कमान के जवानों ने हर समय लोगों लोगों की जान बचाने को अहमियत दी है. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के योगदान पर भी हमें गर्व है. राष्ट्र के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नागरिकों की भूमिका अहम है राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होकर योगदान दें.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → वर्षों तक अस्तित्व के संकट से जूझती रही राम की पैड़ी, योगी स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun