मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ये भारतीय गणतंत्र का अमृत काल, देश को बनाएंगे विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

ये भारतीय गणतंत्र का अमृत काल, देश को बनाएंगे विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है। अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

गणतंत्र दिवसकी परेड के मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई। सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा झांकियां निकाली गईं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोह लिया। भगवान श्रीरामलला को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये संसद भवन और आदर्श मतदेय स्थल की झांकी निकाली गई। इसके अलावा यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी निकाली गई।

Share
अगला लेख → राम लला के दर्शन सुगम तरीके से कराये जाये - योगी आदित्यनाथ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *