मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी,IMD ने जारी किया भीषण सर्दी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी,IMD ने जारी किया भीषण सर्दी का अलर्ट

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. भीषण कोहरा और शीतलहर के साथ सर्दी कहर बरपा रही है. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है. ऐसे में आने वाले चार दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को बरेली, सहारनपुर, लखनऊ, हरदोई, सुलतानपुर, आजमगढ़ सहित 41 जिलों में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, ऐसे में घना कोहरा और शीलहरी लोगों को परेशान कर सकती है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं.

मौसम विभाग की तरफ से 27 और 28 जनवरी को भीषण सर्दी की चेतावनी जारी की है. इसके मुताबिक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुर, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सुलतानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजिपुर, बलिया, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, महोबा, झांसी, जालौन, कानपुर देहात में कोल्ड डे रहने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान शीतलहर और घना कोहरा छाने की वजह से ठंड का सितम बरकरार रहेगा.

Share
अगला लेख → गाडी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान,दुर्घटना होने से बचे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *