मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा , आरजेडी को लगा बड़ा झटका 

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा , आरजेडी को लगा बड़ा झटका 

बिहार की राजनीति में तूफान आ गया है. नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज शाम एनडीए के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. नीतीश के इस कदम से राजद को बड़ा झटका लगा है और उसे सत्ता गंवानी पड़ी है.

इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने कहा कि मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार तोड़ने की मांग की है. मैंने इंडी एलायंस बनाया लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं है. मैंने सभी की राय से इस्तीफा दिया है.

नीतीश ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति अच्छी नहीं है. अब मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं और अब बीजेपी के साथ वापसी करूंगा.

बीजेपी के सहयोग से बनेगी नई सरकार, बीजेपी कोटे से बनेंगे 2 डिप्टी सीएम

आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाकर सरकार बनाएंगे। आज शाम को नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि बीजेपी के कोटे से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. विधायकों की बैठक में बताया गया है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा.

Share
अगला लेख → सिंगर राहत फतेह अली खान ने नौकर को चप्पल से बुरी तरह पीटा , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *