मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Box Office Collection : फिल्म ‘फाइटर’ कर रही जबरदस्त कमाई, इतना पहुंचा कलेक्शन

Box Office Collection : फिल्म ‘फाइटर’ कर रही जबरदस्त कमाई, इतना पहुंचा कलेक्शन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन यानी गणतंत्र दिवस पर ‘फाइटर’ ने शानदार कलेक्शन किया है, वहीं 22.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है. इसके साथ ही फिल्म ने पहले ही एडवांस बुकिंग में करीब 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और इसी के साथ ‘फाइटर’ ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म ‘फाइटर’ की दूसरे दिन की कमाई में 77 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है, जहां फिल्म ने शुक्रवार 26 जनवरी को 39 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 61.50 करोड़ रुपये हो गया है. बाटा डेन ‘फाइटर’ की ऑक्यूपेंसी सुबह के शो में 23.40 प्रतिशत थी, जो शाम के शो के दौरान बढ़कर 52 प्रतिशत से अधिक हो गई। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘फाइटर’ 250 करोड़ के बजट पर बनी है, इस फिल्म को देशभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. बता दें यह फिल्म 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D, ICE 3D और IMAX 2D जैसे वर्जन में रिलीज हुई है।

Share
अगला लेख → नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा , आरजेडी को लगा बड़ा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *