मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर 16.5 क्रिग्रा चरस के साथ गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर 16.5 क्रिग्रा चरस के साथ गिरफ्तार
लखनऊ - एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

सुचना मिलने पर एसटीएफ की एक टीम जनपद अयोध्या में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग करने लगे। कुछ समय पश्चात मुखबिर की बतायी हुयी कार आती दिखायी दी जिसे रोककर चेक किया गया तो उक्त कार से  16.5 किग्रा0 चरस बरामद हुयी तथा कार में बैठे चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुयी।  
 गिरफ्तार अभियुक्तों नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि यह अवैध मादक पदार्थ (चरस) इन लोगों द्वारा नेपाल से लाकर कानपुर के मनोज तिवारी के साथ मिलकर बेचने का कार्य करतेे है। यह कार्य काफी वर्षो से कर रहे है। इस कार्य से ही इनका जीवन यापन किया जाता है तथा गिरफ्तार अभियुक्त आषीष यादव ने बताया कि उक्त वाहन उसका है जिसे वह कानपुर के मनोज तिवारी के कहने पर ही अवैध मादक पदार्थ (चरस) को लाने ले जाने हेतु प्रयोग करता है। 
 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या पर मु0अ0सं0 29/2024 धारा 8/20/25/29/60(3) एन0डी0पी0एस0 पंजीकृत कराकर दाखिल किया गया है। अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
Share This
अगला लेख → ED का सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा एक्शन, 36 लाख कैश हुआ बरामद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun