मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी – 8 जून से खुलेंगे कोर्ट रूम के दरवाज़े

यूपी – 8 जून से खुलेंगे कोर्ट रूम के दरवाज़े

प्रयागराज – लॉकडाउन के चलते पूरा देश बंद था हर सेवाएं ठप रही अब UNLOCK-1 में धीरे धीरे सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान खुल रहे है इसके क्रम में इलाहबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ के न्याय कक्षों में 81 दिन बाद खोलने का आदेश हो गया है हालाँकि शुरुआत में नए मुकदमों की ही सुनवाई होगी। स्थिति में सुधार हुआ तो धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

हाईकोर्ट प्रशासन ने परिसर का सेनेटाइजेशन कराया है वहीँ प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग करके ही प्रवेश दिया जायेगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने मुकदमे के दाखिले में वकीलों की भीड़ को देखते हुए अधिवक्ताओं से प्रशासन में सहयोग मांगा है।

प्रयागराज और लखनऊ में सीएमओ और मेडिकल स्टाफ मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिसर का नियमित सेनिटाइजेशन होगा। परिसर के आसपास की दुकानें बंद रहेंगी। अधिवक्ताओं को अपने वाहन की पार्किंग दूर-दूर करनी होगी।

अपने मुकदमे में सुनवाई के लिए जाने वाले वकीलों के लिए परिसर में प्रवेश के अलग से गेट निर्धारित रहेंगे। वकीलों को गेट नंबर 3 और गेट नंबर 1 से परिसर में प्रवेश मिलेगा। वकीलों का प्रवेश ई-पास से होगा। कोर्ट स्टाफ को गेट नंबर 3 बी से प्रवेश दिया जाएगा। कैंटीन बंद रहेंगे। सभी वकीलों और स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें फिजिकल एवं सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

फिलहाल 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले वकील परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। हॉटस्पॉट एरिया में रहने वाले वकीलों को कोर्ट आने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। परिसर स्थित वकीलों के चैंबर व न्याय कक्ष में किसी भी दशा में छह से अधिक वकील मौजूद नहीं रहेगे।

Share
टैग: #highcourt #up
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *