मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक्स हैंडल पर नंबर-वन सीएम बने योगी आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

एक्स हैंडल पर नंबर-वन सीएम बने योगी आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में योगी आदित्यनाथ देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची में पहले नंबर पर हैं, जबकि एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की श्रेणी में सीएम योगी देश में तीसरे स्थान पर हैं।

योगी आदित्यनाथ के पर्सनल एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) पर फॉलोअर्स की संख्या 27.4 मिलियन से ज्यादा हो गई है। राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह योगी आदित्यनाथ से आगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम योगी से पिछड़ गए हैं।

सोशल मीडिया पर योगी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से काफी आगे हैं। एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → आज का उत्तर प्रदेश नये भारत का एक नया उत्तर प्रदेश है - सीएम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *