मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : चित्रकूट की नदियों में पोकलैंड मशीनों से जमकर अवैध खनन

UP :  चित्रकूट की नदियों में पोकलैंड मशीनों से जमकर अवैध खनन

चित्रकूट जनपद में बालू माफिया पट्टे की आड़ में जमकर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध खनन कर रहे हैं, आलम यह है कि घाट पर दर्जनों पोकलैंड मशीन लगाकर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं और घाट से ही जमकर ट्रकों में ओवरलोडिंग कर करोड़ों का सरकार के राजस्व में चूना लगा रहे हैं ।। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के धौरहरा और चांदी बालू घाट का है जहां पट्टे की आड़ में बालू घाट संचालक घाट में दर्जनों पोकलैंड मशीन लगाकर एनजीटी के नियमों को ताक में रखकर खनन कर रहे हैं। बात करे चांदी बालू घाट की तो इस घाट में लगभग 20 से ज्यादा पोकलैंड मशीनें लगाकर नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। यमुना नदी किनारे यह संचालित बालू घाट पर बालू माफिया तालाब के बराबर बड़े-बड़े गड्डे कर अवैध खनन कर रहे हैं और रात होते ही नदी के बीच जलधारा से बालू निकाल रहे हैं इसके साथ ही कई जगह बालू माफियाओं ने नदी की जलधारा मोड़ने का भी प्रयास किया है।

आप इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरीके से बालू माफिया पट्टे की आड़ पर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं और घाट में कई-कई फीट गहरे गड्ढे बना दिए हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नदी की जलधारा से बालू निकालने की वजह से नदी में रहने वाले जलीय जंतुओं के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है इतना ही नहीं धौरहरा बालू घाट में बालू माफिया घाट में भी एक दर्जन पोकलैंड मशीनें लगाकर जमकर अवैध खनन किया जा रहा है इतना ही नहीं घाट से ही ट्रकों में ओवरलोड बालू भर कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं, खनन माफिया बालू घाट पर एनजीटी के नियमों को ताक में रखकर जमकर अवैध खनन कर रहे है लेकिन जिले के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। खनिज अधिकारी भी खनन माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उनका संरक्षण देते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर बालू घाटों पर अवैध खनन किया जा रहा है। फिलहाल बालू माफियाओं का इलाके में इतना रसूख और खौफ है कि कोई भी इन रेत माफियाओं के खिलाफ जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं।

रिपोर्ट-अतुल मिश्रा ( चित्रकूट )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → बिहार के विधानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी हटाये गये, NDA का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *