मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : प्रधान पुत्र के विवाह में हुई हर्ष फायरिंग में तीन को लगी गोली, घायलों को जिला अस्पताल से किया गया रिफर

UP : प्रधान पुत्र के विवाह में हुई हर्ष फायरिंग में तीन को लगी गोली, घायलों को जिला अस्पताल से किया गया रिफर

महोबा में ग्राम प्रधान के पुत्र के विवाह कार्यक्रम के दौरान की गई हर्ष फायरिंग की चपेट में आए तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर हालत को गंभीर देख सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि पूरा मामला कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्होरी काजी गांव का है। बताया जाता है कि गांव के प्रधान रामदयाल श्रीवास के पुत्र रविंद्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और आज मायना की रस्म के दौरान ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी बताया जाता है कि भटेवर गांव का रहने वाला एक रिश्तेदार ने अचानक विवाह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे खाना खाने बैठे गहरा गांव निवासी 48 वर्षीय हरिदास, लिलवाही गांव निवासी 30 वर्षीय पप्पू श्रीवास और देवीदीन श्रीवास गोली लगने से घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग में तीन लोगो के गोली लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।गोली लगने से घायल हुए तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया है, लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर द्वारा उन्हें झांसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। आपको बता दें कि गांव में अपना रसूख दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग की गई है, जबकि हर्ष फायरिंग को लेकर शासन और प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। इसके बावजूद भी इस पर रोक लगती नही दिखाई दे रही।

रिपोर्ट – इरफान पठान ( महोबा )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन ने रचा इतिहास , ऐसा करने वाले बन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *