मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लोक़सभा 2024- अखिलेश से गठबंधन पर बोले ओवैसी,25 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

लोक़सभा 2024- अखिलेश से गठबंधन पर बोले ओवैसी,25 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

दिल्ली – सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है.राज्यसभा चुनाव में उनके विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी जयंत चौधरी ने उनका साथ पहले ही छोड़ दिया है फिर स्वामी प्रसाद मौर्य – सलीम शेरवानी जैसे नेता बागी हुए और अब AIMIM अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने उन्हें मुस्लिम वोटों में सेंधमारी करने की बडी धमकी दी है.

ओवैसी की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव से समझौते की इच्छा जताते हुए पांच सीटों की डिमांड कर दी है. अखिलेश यादव को यह धमकी भी दी गई है कि अगर उन्होंने एमआईएम से समझौता कर उसे पांच सीटें नहीं दी तो असदउद्दीन ओवैसी यूपी में न सिर्फ खुद किसी सीट से चुनाव लडेंगे, बल्कि मुस्लिम बाहुल्य पचीस दूसरी सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतारेंगे. ऐसे में मुस्लिम वोटों का बंटवारा होने की पूरी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी. दावा यह भी किया जा रहा है कि ओवैसी ने हैदराबाद के साथ ही यूपी से भी चुनाव लड़ने वाली सीट भी तय कर ली है. हालांकि इस सीट का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

प्रवक्ता फरहान के मुतबिक जिस तरह महाभारत के युद्ध में पांडवों ने सिर्फ पांच गांव मांगे थे, उसी तरह ओवैसी यूपी में अस्सी में से सिर्फ पांच सीट ही चाहते हैं. अगर अखिलेश यादव इसके लिए राजी होते हैं तो ठीक, नहीं तो उन्हे सबक सिखाने के लिए असदउद्दीन ओवैसी हैदराबाद के साथ ही यूपी की एक सीट से भी चुनाव लडेंगे. उनका कहना है कि ऐसी सूरत में ओवैसी अकेले ही ताल नहीं ठोकेंगे, बल्कि यूपी में मुस्लिम बाहुल्य पचीस दूसरी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारेंगे.

Share
अगला लेख → UP : कानपुर में बड़े तंबाकू कारोबारी के दफ्तर में IT की छापे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *