मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : सपाइयों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल, मांगे पूरी न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

UP : सपाइयों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल, मांगे पूरी न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम पीलीभीत पहुंचे और बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी संस्थानों में निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे गए। शहर के नकटदाना चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। भाजपा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है।

जिस वजह से लोग बेरोजगार हो रहे हैं। शहर व देहात में अपराधी बेलगाम हैं। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के सम्मान की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से भूख हड़ताल कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों का संज्ञान नहीं लेती है तो समाजवादी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरूग्राम में FIR दर्ज, मारपीट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *