मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लालू यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड

लालू यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड

ईडी की टीम ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की. बालू के अवैध खनन से जुड़े मामलों में ईडी कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि यह कार्रवाई सुभाष यादव के खिलाफ की जा रही है. अवैध बालू के मामले में सुभाष यादव के खिलाफ पटना जिले के अधिकांश थानों में प्राथमिकी दर्ज है. इससे पहले 2018 में आयकर विभाग की टीम ने यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 2019 में लालू यादव ने राजद के टिकट पर चतरा लोकसभा सीट से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया. हालाँकि, इस चुनाव में सुभाष को हार का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम पटना के दानापुर के तकिया स्थित आवास और नारियल घाट स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री पर भी छापेमारी कर रही है. कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही ईडी की टीम पानी फैक्ट्री, मलचिया देवी अपार्टमेंट और शाहपुर ऑफिस समेत दियारे में सुबह से ही छापेमारी कर रही है.

Share
अगला लेख → खजूर का इस्तेमाल रमजान में क्यों किया जाता है ? जानें इसे खा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *