मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lok Sabha Election 2024 : 19 अप्रैल को होगा पहला चुनाव, 7 चरणों में होगी वोटिंग 4 जून को होगी मतगणना

Lok Sabha Election 2024 : 19 अप्रैल को होगा पहला चुनाव, 7 चरणों में होगी वोटिंग 4 जून को होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आम चुनाव सात चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठे चरण का 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.

पहले चरण में 19 अप्रैल को कुल 102 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, 7 मई को 94 सीटों पर, 13 मई को 96 सीटों पर, 20 मई को 49 सीटों पर, 5 मई को 57 सीटों पर मतदान होगा। 25 और 1 जून को 57 सीटों पर वोटिंग होगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व. उन्होंने कहा कि इस बार 96.8 करोड़ मतदाता वोट करने जा रहे हैं. यानी लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ लोग वोट डालेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव में करीब 1.8 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार किसी चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं. इसके अलावा 20-29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 19.47 करोड़ है. चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें इसकी जानकारी तीन बार विज्ञापन देकर देनी होगी.

Share
अगला लेख → गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बवाल , विदेशी छात्रों पर हम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *