Politics

दिल्ली की स्थिति गंभीर,बैठक करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति चिंताजनक हैं. राज्य में अबतक करीब 37 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. दिल्ली में बदतर होते हालात के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानि कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया है कि अमित शाह के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजदू रहेंगे. बताया गया है कि इस बैठक में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्यों के अलावा एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और बड़े सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button