मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी नें फिर बदला टिकट, अखिलेश यादव नें मेरठ से काटा अपने ही करीबी का टिकट

समाजवादी पार्टी नें फिर बदला टिकट, अखिलेश यादव नें मेरठ से काटा अपने ही करीबी का टिकट

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मेरठ से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. और इसबार सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है. बता दें कि वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. वहीं, योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं टिकट कटने से नाराज अतुल प्रधान ने इस्तीफे की पेशकश की है.

उन्होंने कहा कि अगर मेरा टिकट काटा गया तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा. कहा जा रहा है कि वह आज यह इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज सकते हैं.

मेरठ से अतुल प्रधान का लोकसभा टिकट कट गया है. उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया. चर्चा है कि अतुल प्रधान भी समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें कि अखिलेश यादव ने अतुल का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को टिकट दिया है.

वहीं, बार-बार उम्मीदवार बदलने और उनका टिकट काटने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स पर तंज कसा है. उन्होंने एक पोस्ट किया और लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही लोकसभा उम्मीदवार का टिकट मिल गया है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनकी किस्मत…

बता दें कि अतुल प्रधान ने पर्चा दाखिल किया था. लेकिन एसपी में घमासान नहीं थामा। वहीं, दावेदार लखनऊ में डटे हुए थे। बुधवार रात से ही चर्चा थी कि कोई नई घोषणा हो सकती है. भानु प्रताप सिंह, रफीक अंसारी और योगेश वर्मा लखनऊ में फंसे हुए हैं। सपा में टिकट को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को सुनीता वर्मा के नाम की घोषणा कर दी गई. भानु प्रताप का टिकट कटने के बाद सोमवार रात अतुल प्रधान को टिकट मिल गया।

सपा से अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी ने भरा पर्चा, दोनों दलों के प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अतुल प्रधान ने मीडिया से भी बातचीत की. लेकिन वे कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचे. वहीं, सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इंतजार करते रहे। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की.

Share
अगला लेख → चैत्र नवरात्रि 9 अप्रेल से शुरू , जानें कलश स्थापना का शुभ म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *