मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Rajasthan: झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा , वैन और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत

Rajasthan: झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा , वैन और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई. झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह हादसा शनिवार-रविवार देर रात 3:30 बजे एकलेरा गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे से प्रभावित लोग भोपाल के डुंगरी गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य की अस्पताल में मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे झालावाड़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी.

हादसे के शिकार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के डुंगरी से अपने घर डुगरगांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 52 पर एक मारुति वैन पचोला पास ट्रॉली से टकरा गई.

Share
अगला लेख → ED की कार्रवाई, रिटायर आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *