मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बलिया में भीषण हादसा, ओवरटेक करने के चलते पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत

बलिया में भीषण हादसा, ओवरटेक करने के चलते पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत

यूपी के बलिया जिले के फेफना इलाके में फेफना-बक्सर राजमार्ग पर ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार पलट गई. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे फेफना थाना क्षेत्र के फेफना-बक्सर राजमार्ग पर फेफना से चितबड़ागांव जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गयी

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सत्येन्द्र यादव (40), राजू यादव (30) और कमलेश यादव (36) को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर रितेश गोंड (32) को मऊ के अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share
अगला लेख → UP News : अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव ,आज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *