मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल , बताई पार्टी में शामिल होने की वजह

यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल , बताई पार्टी में शामिल होने की वजह

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बिहार के चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले मनीष गुरुवार को दिल्ली में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मनीष ने बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई.

मनीष कश्यप को बीजेपी में शामिल कराने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष मोदी जी के काम और विकास से प्रभावित होकर बीजेपी में आ रहे हैं. मनीष कश्यप ने अपने करियर में लोगों के मुद्दे तो उठाए ही, साथ ही उन्होंने मोदी जी के समर्थन में भी बोलते हुए लोगों के मुद्दे उठाए. मनीष को गैर-बीजेपी सरकारों ने परेशान किया लेकिन बीजेपी ने बुरे वक्त में भी उनका साथ दिया.

अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बुरे वक्त में मैं मनीष और उनके परिवार के साथ था. मनीष कश्यप 9 महीने जेल में रहे, मैं उनके घर गया. मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी ऐसे लोगों के साथ है जो समाज का मुद्दा उठाते हैं. मनीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था लेकिन अब वह हमारे साथ आ गए हैं.

भाजपा के सदस्य मनीष कश्यप ने अपना संक्षिप्त भाषण दिया। मनीष ने कहा कि वह मां मोदी जी के वीडियो देखती रहती हैं। माँ का आदेश था मां ने कहा कि आप पीएम के हाथों को मजबूत करें, मैं आपको मोदी जी को सौंपती हूं. मनीष ने कहा कि मेरे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में हूं, मेरे पास शब्द नहीं है, जय श्री राम। मालूम हो कि मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें कई दिनों से चल रही थीं. मनोज तिवारी से उनकी मुलाकात के बाद इस बात पर लगभग मुहर लग गई.

Share
अगला लेख → UP : पुलिस के पिंक बूथ पर गरजी जेसीबी, ब्लैक स्पॉट में थी चि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *