मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, डीएम-एसपी ने तलाशी दुर्घटनाओं की वजह

UP : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, डीएम-एसपी ने तलाशी दुर्घटनाओं की वजह

पीलीभीत में वाहनों की ओवर स्पीड हादसे का सबब बन रही है। सड़क हादसों में बीते 4 दिनों में तक़रीबन 8 लोग अपनी जान गंवा चुके है। सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम-एसपी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण टी-पॉइंट पर किए गए अतिक्रमण के कारण होने वाली अदृश्यता, मार्गो पर संकेतक न होना, मार्ग पर पर्याप्त रोशनी न होना, यात्री वाहन पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना आदि हैं।

ARTO ने सीओ ट्रैफिक को निर्देशित किया कि शहर के व्यस्ततम मार्गों का चिन्हीकरण करने के साथ दुकानदारों को जागरूक करें। वहीं मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दे। वहीं डीएम ने डीआईओएस एवं बीएसए को विद्यालयों में असेंबली के समय विद्यार्थियों को प्रतिदिन सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाए जाने के निर्देश जारी करने को कहा। कहा कि इससे विद्यार्थियों के मन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा होगी। इस दौरान एसपी ने ई-रिक्शा एवं टेंपो में दाहिनी साइड बंद करने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन में बैठी सवारियां चलते ट्रैफिक के बीच में न उतरे। बैठक में नाबालिग विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन प्रयुक्त किए जाने, सड़कों पर छुट्टा पशु की आवाजाही आदि सुझाव दिए गए। बैठक के बाद डीएम-एसपी ने छतरी चौराहा पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। साथ ही सभी दुकानदारों, ठेले वालों से चौराहे के किनारे दुकानें न लगाने की अपील की।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल , बताई पार्टी में शामि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *