Politics

सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड डेस्क – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुशांत ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह आज फंदे से लटके मिले। जांच चल रही है हालांकि अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके फ्लैट से कुछ दवाइयां मिली है, जिससे लगता है कि वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। अभी तक उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत का आज 15 जून को अंतिम संस्कार होगा। उनका परिवार बिहार का रहने वाला है कोरोना के चलते परिवार और कुछ करीबियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button