मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूक्रेन के ठिकानों पर रूस ने फिर किया हमला , 5 लोगो की मौत

यूक्रेन के ठिकानों पर रूस ने फिर किया हमला , 5 लोगो की मौत

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है. इस बार रूस ने यूक्रेन के ओडेसा में स्थित मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल को निशाना बनाया है. इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

यूक्रेन और रूस के बीच काला सागर में स्थित ओडेसा बंदरगाह पर रूस ने हमला कर दिया है. इस खबर की पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों ने की है. यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि रूस की ओर से समुद्र के किनारे एक के बाद एक कई धमाके हुए. इस हमले में ओडेसा की मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल भी नष्ट हो गई. इस दौरान कई शिक्षण संस्थानों पर भी हमले किये गये. हमले के कारण महल के बाहर से आग की लपटें देखी जा सकती थीं। उस बिल्डिंग में रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया है.

इस हमले में हैरी पॉटर कैसल के अलावा इलाके में स्थित 20 से ज्यादा घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों के लिए स्थिति और भी गंभीर हो गई है. इस हमले में इस्तेमाल की गई युद्ध सामग्री की बात करें तो यह सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल है. जो मानवता के लिए कलंक है।

Share
अगला लेख → Salar 2 Movie Shooting : जल्द शुरू होगी सालार 2 की शूटिंग , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *