मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Afghanistan : बाढ़ ने मचाई तबाही, 300 से अधिक लोगों की गई जान

Afghanistan : बाढ़ ने मचाई तबाही, 300 से अधिक लोगों की गई जान

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 300 से ज्यादा अफगानी लोगों की मौत हो गई है. दूसरी ओर, पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए हैं।

बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं. तालिबान के एक अधिकारी ने सटीक आंकड़े बताए बिना शनिवार को यह जानकारी दी. देश का उत्तरी इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. बाघलान प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. पड़ोसी तखर प्रांत में सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”इस विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.” मुजाहिद ने बदख्शां, बगलान, घोर और हेरात प्रांतों को सबसे अधिक प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि “व्यापक तबाही” के परिणामस्वरूप “काफी वित्तीय नुकसान” हुआ है।

Share
अगला लेख → देश भर में हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी , सरकारी स्कूलो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *