मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वाराणसी से पीएम मोदी ने किया नामांकन , काल भैरव के दर्शन करके कलेक्ट्रेट पहुंचे

वाराणसी से पीएम मोदी ने किया नामांकन , काल भैरव के दर्शन करके कलेक्ट्रेट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद रहे। पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक थे- पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर. दरअसल, चुनाव में बिना प्रस्तावक के उम्मीदवार का नामांकन अधूरा माना जाता है. रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों का सत्यापन करना होगा। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी ने कल भैरव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीता था और अबाकी बार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत वाराणसी में एक जून को मतदान होगा.

पीएम मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान के साथ दर्शन किये. करीब छह किलोमीटर का रोड शो पूरा करने के बाद वह शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

Share
अगला लेख → Salman Khan के घर फायरिंग के मामले में हरियाणा से पकड़ा गया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *