मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के हापुड जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात ब्रजघाट टोल के पास हुआ जब कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई.

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है.

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया. जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था. जिससे वह हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गया। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते वह नेशनल हाईवे पर पलट गई. इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए.

Share
अगला लेख → वाराणसी से पीएम मोदी ने किया नामांकन , काल भैरव के दर्शन करक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *