मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हाईकोर्ट से राम रहीम को मिली बड़ी राहत, रणजीत सिंह हत्याकांड में किया बरी

हाईकोर्ट से राम रहीम को मिली बड़ी राहत, रणजीत सिंह हत्याकांड में किया बरी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत दी, जहां हाई कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के आजीवन कारावास के आदेश को खारिज कर दिया, जहां हाईकोर्ट ने मामले में डेरा प्रमुख समेत पांच और लोगों को बरी कर दिया.

रणजीत सिंह हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट पंचकुला ने 2021 में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 31 लाख का जुर्माना लगाया था. बता दें कि रंजीत सिंह की 2002 में हत्या कर दी गई थी.

आपको बता दें कि यह 22 साल पुराना मामला है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया है. रणजीत सिंह एक कैंप मैनेजर थे जिनकी 10 जुलाई 2002 को कुरूक्षेत्र जिले के खानपुर कोलियान गांव में उनके खेत के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है, उसे पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति हत्याकांड और साध्वी रेप केस में सजा सुनाई गई थी.

Share
अगला लेख → सपा को लगा बड़ा झटका , पूर्व मंत्री नारद राय ने पार्टी से दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *