मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर को किया अरेस्ट, सलमान खान पर बड़ा खुलासा

मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर को किया अरेस्ट, सलमान खान पर बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है, जहां एक बार फिर उन पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी. मुंबई पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया, नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं.

नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी पनवेल में सलमान खान की कार पर हमले की साजिश रच रहे थे, जहां कार को छुपाने के लिए सप्लायर के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की भी साजिश रची जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपियों ने फार्म हाउस और कई अन्य जगहों पर धावा बोला था, वहीं इन लोगों को सलमान खान पर एके-47 और अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था.

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से कई वीडियो बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नाम के शख्स के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने का काम करता है.

Share
अगला लेख → एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बननी तय है - सीएम योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *