मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

LJPR को बड़ा झटका, रुपौली के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने दिया इस्तीफा

LJPR को बड़ा झटका, रुपौली के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने दिया इस्तीफा

लोजपाआर के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने शनिवार (15 जून) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पप्पू यादव से प्रेरित होकर वह भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्हें पप्पू यादव के समर्थन का भरोसा है. पूर्व विधायक की पत्नी प्रतिमा सिंह पप्पू यादव की चुनावी रणनीति से साफ तौर पर प्रभावित हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी है. प्रतिमा सिंह रूपौली क्षेत्र से जिला परिषद की सदस्य और पूर्व अध्यक्ष हैं.

निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए किया-किया इलान

पूर्णिया में शंकर सिंह और प्रतिमा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की. शंकर सिंह ने लोजपाआर से इस्तीफा दे दिया है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में शंकर सिंह ने एलजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपनी उम्मीदवारी पेश की थी और उन्हें जेडीयू की बीमा भारती से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले 2005 में शंकर सिंह ने रूपौली विधानसभा से बीमा भारती को हराकर चुनाव जीता था.

शंकर सिंह शुरू से ही एलजेपी के सदस्य रहे हैं. उपचुनाव में एनडीए ने रूपौली सीट पर जेडीयू से कलाधर मंडल को टिकट दिया. जिसके बाद अब शंकर सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे. शंकर सिंह ने कहा कि यह जनता का चुनाव है, मैं उनकी बातों पर लड़ रहा हूं. जनता की सेवा के 25 वर्ष। यह चुनाव जनता के कहने पर लड़ा जा रहा है. शंकर सिंह 20 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

जिला पार्षद और शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता और अपने पति शंकर सिंह के नेतृत्व में 2011 से यह चुनाव लड़ रही हैं. अब तक पंचायत चुनाव हो या फिर निगम का चुनाव हो, सही में जीत मिली है। इस बार भी उम्मीद है कि जनता शंकर सिंह को सेवा का मौका देगी.

Share
अगला लेख → लखनऊ में सोमवार को बंद रहेंगे के ये रास्ते, घर से निकलने से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *