मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-एनसीआर समेत इन शहरों में सीएनजी हुई महंगी , नई दरें लागू

दिल्ली-एनसीआर समेत इन शहरों में सीएनजी हुई महंगी , नई दरें लागू

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आज यानी शनिवार को सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ गए हैं. सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की अग्रणी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार को सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. इससे पहले कंपनी ने 7 मार्च को सीएनजी की कीमत में कटौती की थी। इसके बाद से सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में सीएनजी की खुदरा कीमतें बदल गई हैं।

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि पहले दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 74.09 रुपये थी. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं. इसके बाद इन तीनों शहरों में सीएनजी की कीमतें बढ़कर 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. जो पहले 78.70 रुपये प्रति किलो था.

Share
अगला लेख → UP : बहराइच में सड़क हादसा, ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *