National-News

अनशन पर बैठीं मंत्री Atishi की बिगड़ी तबीयत, LNJP में कराया भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी.

आप ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मंत्री को लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है।

पार्टी ने कहा कि जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ रही है. उनका शुगर लेवल सुबह 43 और देर रात 36 तक गिर गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और वह हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम आपके लिए बहुत अच्छे हैं

Related Articles

Back to top button