Bollywood NewsMovie

ऐश्वर्या राय 15 दिन बाद बेटी Aaradhya संग लौटीं भारत , एक्सप्रेशन ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में अमेरिका से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या की सादगी और मुस्कान देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया.

छुट्टियों के बाद ऐश्वर्या और आराध्या मुंबई लौट आए

अमेरिका में लंबी छुट्टियां बिताने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या वापस मुंबई आ गए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखकर फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई. दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी, जिससे उनकी छुट्टियों की खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान खासतौर पर आराध्या के एक्सप्रेशंस ने सभी का ध्यान खींचा। कैमरे की चमक के बीच आराध्या की खिलखिलाहट और बड़ी-बड़ी आंखों ने सबका दिल जीत लिया.

Related Articles

Back to top button