मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जापान में तेज भूकंप झटको से सहमे लोग , 7.1 रही तीव्रता

जापान में तेज भूकंप झटको से सहमे लोग , 7.1 रही तीव्रता

गुरुवार को जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र मियाज़ाकी प्रान्त और अन्य क्षेत्रों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई.

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि कोच्चि, मियाज़ाकी, एहिमे, ओइता और कागोशिमा प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

जेएमए ने पहले बताया था कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:43 बजे आया। मियाज़ाकी प्रान्त के पास भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता 6 से कम थी।

बाद में इसकी तीव्रता को संशोधित कर 7.1 कर दिया गया. भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान या भारी तबाही की कोई खबर नहीं है.

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन, भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, “भूकंप का केंद्र 90 किलोमीटर गहराई में था। यह 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर उत्तरी इबाराकी प्रांत के पास था।”

Share
अगला लेख → नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास , पेरिस ओलंपिक में जीता सिल्वर मेड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *