मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

MP के इटारसी में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों ने नीचे उतरकर बचाई जान

MP के इटारसी में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों ने नीचे उतरकर बचाई जान

मध्य प्रदेश के इटारसी में सोमवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया. दरअसल, मैसूर-रानी कमलापति एक्सप्रेस (01663) ट्रेन इटारसी में पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बताया जा रहा है. ट्रेन के दो एसी डिब्बे पटरी से उतरे तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के वक्त यात्री परेशान हो गए और मदद की गुहार लगाने लगे. हालाँकि, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, निर्देश मिलने के बाद रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

दरअसल, सोमवारा से मैसूर तक रानी कमलापति के लिए चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन इटारसी रेलवे जंक्शन पहुंच रही थी। ट्रेन स्टेशन पहुंचने ही वाली थी, तभी प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंचने से पहले ही इस ट्रेन के दो एसी कोच बी1 और बी2 पटरी से उतर गए. वहीं, हादसे के बाद यात्री काफी परेशान हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. किसी तरह यात्री काफी डर के माहौल में चिल्लाते हुए ट्रेन से नीचे उतरे. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई

Share
अगला लेख → पैरालंपिक 2024 से पहले भारत को झटका, टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *