मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी , 10 रुपये के नोट के साथ चिपकाया पर्चा

UP : BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी , 10 रुपये के नोट के साथ चिपकाया पर्चा

बलिया : जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक केतकी सिंह समेत तीन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वालों ने इलाके में जगह-जगह पर्चे चिपकाए हैं, जिसके साथ 10 के नोट भी लगाए गए हैं. इसमें विधायक को सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई है. इससे पुलिस को चुनौती मिल गयी है. लिखा है- ये इवेंट रोक सकता है तो रोक रोक ले। जल्द ही दो हत्याएं होंगी. 2024 में इन तीनों का सफाया हो जाएगा.

बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक केतकी सिंह समेत तीन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. ऐसे कई पर्चे बेरूवारबारी ब्लॉक और सुखपुरा थाने के असेगा गांव में चिपकाए गए हैं, जिस पर लिखा है- जिस तरह बांसडीह कोतवाली की हत्या की गई, उसी तर्ज पर बीजेपी विधायक केतकी सिंह समेत तीन लोगों की हत्या की जाएगी. इसके लिए पैसा चुका है और जिले में गिरोह सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रशासन व पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है. लिखा गया है- ये इवेंट रोक सकता है तो रोक रोक ले। जल्द ही दो हत्याएं होंगी. 2024 में इन तीनों का सफाया हो जाएगा. खास बात यह है कि इन सभी पर्चों पर 10 रुपये का नोट भी चिपकाया गया है.

वहीं, बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि उन्हें इन पर्चों की जानकारी कई मीडिया से मिली. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों समेत जिला प्रशासन से भी की है। वहीं बलिया के एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि मामला तत्काल दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच भी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, कोई शरारती है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। इधर, पूरे इलाके में धमकी भरे पर्चों की चर्चा हो रही है.

Share
अगला लेख → शहीदों के सपनों का भारत बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता : CM योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *