Breaking-News

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, बस और मैक्स गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, कई घायल

बुलन्दशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया. जब एक बस मैक्स (यात्री वाहन) से टकरा गई. ये टक्कर इतनी भयानक थी. की मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर जमा हो गये. गाड़ियों की आवाज़ भी बंद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गाजियाबाद की एक कंपनी की मैक्स गाड़ी में सवार होकर रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे. इससे पहले कि वह घर पहुंचता, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

Related Articles

Back to top button