मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Yuvraj Singh की बॉयोपिक का ऐलान , जानिए कौन एक्टर निभाएगा युवी का किरदार ?

Yuvraj Singh की बॉयोपिक का ऐलान , जानिए कौन एक्टर निभाएगा युवी का किरदार ?

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी की बायोपिक की घोषणा हो गई है. तरण आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. युवराज सिंह से पहले महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव की बायोपिक बन चुकी हैं. अब युवराज सिंह की बायोपिक की घोषणा के साथ ही युवी के फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. तरण आदर्श ने खुलासा किया कि भूषण कुमार-रवि भागचंदका इस बायोपिक का निर्माण करेंगे।

कैसा रहा युवी का करियर?

चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह ने बड़े संघर्ष के दौर से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. वह अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य थे। इसके बाद युवराज सिंह ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया में अलग पहचान बनाई. 2011 में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता और युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इसके अलावा युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के पहले ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

ये हीरो निभा सकता है किरदार

इस बायोपिक में युवराज सिंह का किरदार कौन निभाएगा यह अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिद्धांत चतुवेर्दी फिल्म में युवराज सिंह का किरदार निभा सकते हैं। युवराज सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनपर बायोपिक बनती है तो वह चाहते हैं कि सिद्धांत चतुवेर्दी उनका किरदार निभाएं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धांत चतुवेर्दी को इसके लिए ऑफर किया जाता है या नहीं। सिद्धांत ने क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज इनसाइड एज में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। उनका शरीर भी खिलाड़ियों जैसा है.

Share
अगला लेख → हर साल 20 अगस्त को क्यों मनाया जाता है विश्व मच्छर दिवस, जान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *