मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

BCCI सचिव जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, सबसे कम उम्र में बने आईसीसी प्रमुख

BCCI सचिव जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, सबसे कम उम्र में बने आईसीसी प्रमुख

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया अध्यक्ष कौन होगा? अब सस्पेंस खत्म हो गया है. (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह आईसीसी के नए बॉस बन गए हैं। उन्हें निर्विरोध चुना गया. वह ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होने वाला है। बर्कले ने हाल ही में खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से अलग कर लिया है। 35 वर्षीय शाह एक दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे. उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह ICC के सबसे युवा अध्यक्ष हैं।

भारत ने एक बार फिर आईसीसी में अपना प्रभाव बढ़ाया है। शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी बॉस रह चुके हैं। माना जाता है कि शाह को आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। मंगलवार (27 अगस्त) को चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के बार्कले अब तक चार साल पूरे कर चुके हैं।

बीसीसीआई सचिव का पद शाह को छोड़ना होगा

ICC के नियमों के अनुसार, चेयरमैन के चुनाव में 17 वोट होते हैं और विजेता के लिए 9 वोटों (51%) का साधारण बहुमत आवश्यक होता है। इससे पहले, अध्यक्ष बनने के लिए मौजूदा व्यक्ति के पास दो-तिहाई बहुमत होना जरूरी था। शाह आईसीसी बोर्ड में सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक बने हुए हैं। वह वर्तमान में वित्त और वाणिज्यिक मामलों पर आईसीसी की शक्तिशाली उप-समिति के प्रमुख हैं। वह 2022 में इस उप-समिति के अध्यक्ष बने। शाह अब बीसीसीआई सचिव का पद खाली कर देंगे, जो उनके पास 2019 से है। बोर्ड की आम बैठक अगले माह अक्टूबर में होगी.

Share
टैग: #sports news
अगला लेख → जालंधर में अपना घर बदलेंगे CM मान, 11 एकड़ में फैला है ये पु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *