मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर बोले PM मोदी -‘मैं इस घटना पर सिर झुका कर माफी मांगता हूं’

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर बोले PM मोदी -‘मैं इस घटना पर सिर झुका कर माफी मांगता हूं’

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है. इसे लेकर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार घिर रही है.

शुक्रवार को जब पीएम मोदी महाराष्ट्र के पालघर पहुंचे तो उन्होंने अपने संबोधन में इस घटना का जिक्र किया और हाथ जोड़कर सिर झुकाया और कहा, ‘शिवाजी की मूर्ति गिरने पर मैं सिर झुका रहा हूं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पालघर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने यहां 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाडवान बंदरगाह की आधारशिला रखी. उन्होंने लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इससे पहले उन्होंने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित किया था। इसी दौरान अपने संबोधन के बीच में उन्होंने क्षत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर अफसोस जताया और कहा, ‘शिवाजी की मूर्ति गिरने पर मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।’

Share
अगला लेख → झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बीजेपी में हुए शामिल , JMM…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *