मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Deoria : पिकअप ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत कई लोग घायल

Deoria : पिकअप ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. मैच से आ रही बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप चालक गलत साइड से आ रहा था.

जानकारी के मुताबिक, हादसा गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के पास हुआ. रात करीब नौ बजे देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर एक पिकअप गलत साइड से तेज गति से जा रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैच के पास से आ रही बाइकों को घसीटकर ले गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तब तक तीन युवकों की जान जा चुकी थी. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

युवक खाना लेकर अस्पताल जा रहा था

मृतकों में तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी दिलीप पुत्र विभूति भी शामिल है। जो अपने दोस्त साहिल के साथ चाचा को खाना देने गोरखुपर जा रहा था। दिलीप के चाचा गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जब वह पोखरभिंडा के पास पहुंचा तो पिकअप तेज गति से चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share
अगला लेख → मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड हुआ रिलीज, मुन्ना भैया की शानदार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *