मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अब नहीं लगेंगे ‘चाइनीस मीटर’, ऊर्जा विभाग अब नहीं इस्तेमाल करेगा चीनी सामान

अब नहीं लगेंगे ‘चाइनीस मीटर’, ऊर्जा विभाग अब नहीं इस्तेमाल करेगा चीनी सामान

लखनऊ – गलवान घाटी में हुए भारत चीन के बीच विवाद के बाद पूरे भारत से चीन के विरोध को लेकर आवाजें उठने लगी हैं । चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। लोग सरकारों से भी मांग कर रहे हैं कि वो भी किसी भी चीज़ की आपूर्ति के लिए चीन के ऊपर निर्भर न रहे। इसी कड़ी में अच्छी खबर यूपी से हैं जहाँ अब चायनीज बिलजी मीटर व उपकरण पर रोक लगा दी गयी है। ऊर्जा विभाग ने कहा कि अब यूपी में चीन से बने हुए उपकरण बिजली मीटर, ट्रांसफार्मर आदि का प्रयोग नही किया जाएगा। ऊर्जा विभाग के साथ ही अतिरिक्त ऊर्जा के अंतर्गत आने वाले सौर्य ऊर्जा में लगने वाले सोलर पैनल भी अब नहीं आएंगे चीन से, अब भारत में ही बनेंगे ये सब उपकरण।

यूपी में अभी फिलहाल मीटर सप्लाई का काम कर रही इंडोनेशिया की कम्पनी पीटी हेक्सिंग के मीटर सप्लाई पर रोक लगा दी गयी है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस मामले में जांच के लिए ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा था परिषद के अध्यक्ष का आरोप है कि चीन की हेक्सिंग कम्पनी ने पीटी हेक्सिंग को मुखौटा की तरह इस्तेमाल किया है। दोनों कम्पनी का लोगो एक ही है और टेक्निकल पैरामीटर भी एक ही है, इस कम्पनी के मीटर को लेकर कई देशों में दिक्क्क्त आ चुकी है । नेपाल जैसे देश मे काठमांडू के प्रोजेक्ट में इस कम्पनी को टेक्निकल बिड में फेल कर दिया गया था ।

Share
अगला लेख → 30 जून तक पैन को आधार कराये लिंक वरना देना पड़ सकता है जुर्म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *